ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

Bihar bye election : तरारी सीट के लिए PK की पार्टी जनसुराज ने किया कैंडिडेट के नाम का एलान, लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिंह को दिया टिकट

16-Oct-2024 04:09 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज ने अपने कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी का ऐलान किया है। इस सीट के लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिंह को जनसुराज ने अपना कैंडिडेट बनाया है। अपने नाम के एलान के साथ ही उन्होंने यह कहा है कि अब तक हमने समाज से सिर्फ लिया है। अब समाज के लिए कुछ करने का समय है। इसी विश्वास के साथ चुनाव में उतरने का फैसला लिया है।


दरअसल, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह भोजपुर जिले के करथ गांव के निवासी हैं। कड़क छवि के सेना के अधिकारी माने जाते हैं। उनके बारे में यह भी चर्चा की जाती है कि पिछले 2024 के लोकसभा चुनाव में वह आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह का अपने जिले और गांव से काफी गहरा लगाव बताया जाता है। 


वहीं, उनके चुनाव मैदान में उतरने से तरारी विधानसभा की राजनीतिक हैसियत भी बढ़ गई है। चुनावी पारा अचानक गर्म हो गया है। प्रशांत किशोर की पार्टी ने लेफ्टिनेंट जनरल रहे एसके सिंह के नाम की घोषणा करके सबको हैरत में डाल दिया है। दो अक्टूबर को प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की घोषणा की थी। आगामी 13 नवंबर को तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है उसी दिन यह तय हो पाएगा कि आखिर तरारी की जनता ने इस बार अपना विधायक किसको चुना है?


रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह, मानेक शॉ के साथ काम कर चुके हैं। एसके सिंह देश के पहले फील्‍ड मार्शल मानेक शॉ के साथ अंतिम समय में भी साथ थे। सियाचिन में भी पोस्‍टिंग रह चुकी है। आर्मी कमांडर बन कर जयपुर में भी सेवा दिए थे। एसके सिंह ने उत्‍तराखंड की त्रासदी के वक्‍त भी लोगों को निकालने बचाने में अहम भूमिका निभाई। एसके सिंह ने कहा कि पहली इनिंग उन्होंने देश की सेवा में लगाई। अब सेकेंड इनिंग अपने गांव अपने समाज के लोगों के साथ बिताना चाहता हूं।