ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / थोड़ी देर में आएगा लालू पर फैसला, वकील ने कहा.. उम्मीद है उम्र...

थोड़ी देर में आएगा लालू पर फैसला, वकील ने कहा.. उम्मीद है उम्र और बीमारी की पहलुओं पर ध्यान देगा कोर्ट

15-Feb-2022 10:37 AM

RANCHI : राजद प्रमुख के लिए आज अहम दिन है. चारा घोटाले के पांचवें केस में लालू की किस्मत का फैसला होगा. चारा घोटाला केस में रांची की सीबीआई अदालत आज फैसला सुनाएगी. डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी में सजा हुई तो लालू को फिर से जेल जाना होगा. फैसला दोपहर 12 बजे तक आएगा. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद रविवार को ही रांची पहुंच चुके हैं उनके साथ उनकी बेटी मीसा भी है. गेस्ट हाउस से निकलने से पहले लालू यादव ने बेटी मीसा के हाथ से दही भी खायी. 


कोर्ट में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किये गये हैं. हर आने जाने वाले की हो रही है गहन चेकिंग. सीबीआई के जज एसके शशि की अदालत के बाहर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है. डोरंडा कोषागार से जुड़े मामले में कई आरोपियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. लालू प्रसाद के करीब 11:30 बजे के आसपास कोर्ट पहुंचने की बात कही जा रही है.


news image


उधर, चारा घोटाला मामले में सीबीआइ की ओर से केस की पैरवी कर रहे व‍िशेष पीपी बीएमपी स‍िंंह अब कोर्ट पहुंच चुके हैं. मामले की कई अभ‍ियुक्‍त और उनके बचाव पक्ष के वकील भी अब धीरे धीेर सीबीआइ कोर्ट में एकत्र होने लगे हैं. हर कोई आज के फैसले को लेकर उत्‍साह‍ित और प्रतीक्षारत नजर आ रहा है.


मामले में बहस पूरी होने के बाद सीबीआइ के विशेष जज एसके शशि की अदालत अपना फैसला सुनाएगी. लालू के खिलाफ यह पांचवां एवं अंतिम मामला होगा, जिसमें फैसला आने वाला है. इससे पहले सीबीआइ कोर्ट उन्हें चाईबासा के दो, देवघर और दुमका के एक-एक मामले में पहले ही सजा सुना चुकी है. इन मामलों में सजायाफ्ता लालू फिलहाल जमानत पर हैं, अगर अब उन्हें डोरंडा कोषागार मामले में दोषी भी करार दिया जाता है तो उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा.


लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा 26 साल पुराने मामले में अब सभी आरोपियों की उम्र 75 साल से अधिक हो चुकी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अदालत आरोपियों की उम्र तथा विभिन्न बीमारियों को ध्यान में रखकर ही फैसला सुनाएगा. क्योंकि पूर्व में भी अदालत इन पहलुओं पर ध्यान दे दे रहा है.


news image


बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ा यह पांचवां केस है. इससे पहले चाईबासा ट्रेजरी से जुड़े 2 केस और देवघर- दुमका के एक-एक केस में लालू को सजा मिल चुकी है. सीबीआई की विभिन्न अदालतों ने लालू प्रसाद एवं अन्य आरोपियों को दोषी माना है.


डोरंडा ट्रेजरी से चारा खरीद के नाम पर हुए 139.35 करोड़ के अवैध निकासी मामले में 170 आरोपियों में से लालू प्रसाद, आरके राणा, ध्रुव भगत, जगदीश शर्मा सहित 99 आरोपी वर्तमान समय में ट्रायल फेस कर रहे हैं.