ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / Bihar Politics: BJP के कार्यक्रम में भारी हंगामा, भोजपुरी सिंगर को मंच से...

Bihar Politics: BJP के कार्यक्रम में भारी हंगामा, भोजपुरी सिंगर को मंच से मांगनी पड़ी माफी; अब लालू ने बोल दिया बड़ा हमला

26-Dec-2024 12:28 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बीजेपी(BJP) ने पटना में बुधवार को ‘मैं अटल रहूंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका देवी(Bhojpuri singer Devi) को बुलाया गया था लेकिन जैसे ही देवी ने गाना शुरू किया बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में देवी को मंच से माफी मांगनी पड़ी। उधर, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद(Lalu Prasad) ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर हमला बोल दिया है।


दरअसल, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जयंती के अवसर पर पटना में बीजेपी ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में गाने के लिए भोजपुरी लोक गायिका देवी को बुलाया गया था। देवी ने जैसे ही महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राजा राम गाना शुरू किया, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मंच पर मौजूद नेताओं ने देवी के पास जाकर समझाया। जिसके बाद देवी ने इसके लिए माफी मांगी और तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए। 


अब इस पूरे मामले पर राजनीतिक शुरू हो गई है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने इस घटना के लिए बीजेपी पर हमला बोला है। लालू ने एक्स पर लिखा, “पटना में कल गायिका ने जब गांधी जी का भजन “रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम” गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाइयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनाएं आहत हो गयी। भजन गायिका देवी को माफ़ी मांगनी पड़ी”।


वहीं इस पूरे मामले पर गायिका देवी ने कहा है कि निश्चित तौर पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी है लेकिन हमारा मानना है हिंदू मुसलमान सिख इसाई सब एक हैं और कहीं ना कहीं महात्मा गांधी का यह जो भजन है यह इसी को दर्शाता है। इस पूरे मामले का तीन वीडियो भी सामने आ गया है।