ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Governor Rajendra Arlekar: ‘सत्याग्रह की वजह से नहीं बल्कि हथियार देखकर भारत से...

Governor Rajendra Arlekar: ‘सत्याग्रह की वजह से नहीं बल्कि हथियार देखकर भारत से भागे थे अंग्रेज’ गोवा में बोले राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर

21-Dec-2024 04:09 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर (Bihar Governor Rajendra Arlekar) ने शुक्रवार को गोवा (Goa) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासकों (British ruler) ने सत्याग्रह (Satyagraha) की वजह से भारत नहीं छोड़ा था बल्कि तब छोड़ा था, जब लोगों के हाथ में हथियार देखे थे।


दरअसल, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा के दौरे पर हैं। गोवा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान राज्यपाल ने कहा कि ब्रिटिश शासकों ने सत्याग्रह की वजह से नहीं बल्कि भारत के लोगों के हाथ में हथियार देखकर भारत छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों को इस बात का एहसास हो गया था कि लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।


राज्यपाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि बिना डरे इतिहास के बारे में सही परिपेक्ष्य सामने लाए जाएं। भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद ने एक कहानी गढी थी कि आप गुलाम बनने के लिए पैदा हुए हैं। तत्कालीन सरकार ने भी इसका समर्थन किया था। उन्होंने आनंदिता सिंह द्वारा लिखी पुस्तक “भारत के उत्तर पूर्व में स्वतंत्रता संग्राम का संक्षिप्त इतिहास (1498 से 1947)” पर यह टिप्पणी की थी।


उन्होंने आगे कहा कि गोवा की खोज क्या है? अगर हम इसे सामने लाने की कोशिश करते हैं तो गोवा में कुछ लोग परेशान हो जाते हैं, उन्हें दर्द होता है। क्या हमें नहीं बताना चाहिए कि आफकी जड़ें क्या हैं। राज्यपाल ने कहा कि हमें किसी से डरे बिना अपनी बात कहनी होगी।

रिपोर्ट- फर्स्ट बिहार/ झारखंड, पटना