BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
08-Jun-2020 03:11 PM
BEGUSARAI : अनलॉक फेज 1 के पहले ही दिन बेगूसराय में भक्तों की करतूत ने भगवान को थाने पहुंचा दिया. मामला तेघड़ा थाना इलाके के गौड़ा दो पंचायत की है. जहां मंदिर के खोले जाते ही भगवान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और मामला थाने जा पहुंचा. हालांकि पुलिस ने बताया कि मामला नियंत्रण में है.
बताया जा रहा है कि बेगूसराय में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के पति कामो महतो ने हनुमान जी की मूर्ति लगा दी थी, जिसके बाद घरवालों ने ही पहले इसका विरोध किया. देखते ही देखते गांव वाले भी उसके विरोध में आ गए.
गांव वालों ने हनुमान जी की मूर्ति को वहां से हटा कर सड़क पर रख दिया गया और गांव में तनाव उत्पन्न हो गया. विवाद बढ़ता देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई. एसडीओ निशांत रंजन ने मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी. विवाद बढ़ता देख कर मजिस्ट्रेट की देखरेख में तेघड़ा पुलिस ने हनुमान जी की मूर्ति को सड़क से हटाकर तेघड़ा थाना में लाकर रख दिया है. जिसके बाद थाने में भगवान की पूजा की जा रही है.