खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Dec-2019 07:38 AM
ARA : शुक्रवार को आरा शहर के टाउन थाना में जहर खाने वाली महिला सिपाही की PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान नवादा थाना इलाके के तिलकनगर, कतिरा रोड निवासी राहुल शर्मा की पत्नी रिचा शर्मा के रुप में हुई है.
ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही के जहर खाकर खुदकुशी किए जाने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि रिचा बिहार पुलिस में 2015 में बहाल हुई थी और अभी पुलिस लाइन आरा में दंगा निरोधक दस्ता में कार्यरत थी. शुक्रवार की दोपहर विधि व्यवस्था को लेकर साथी सिपाहियों के साथ रिचा को भी ड्यूटी पर टाउन थाना भेजा गया था. जहां वह वैन से उतरने के बाद थाना के छत पर चली गई और सल्फास की गोलियां खा ली. भोजपुर एसपी ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आ रहा है.
रिचा की शादी इसी साल आरा के तिलक नगर कतिरा रोड निवासी राहुल शर्मा के साथ हुई थी. उसके परिजनों ने बताया कि रिचा घर से ठीक हालत में थाना गई थी. उसके पति ही उसे थाना छोड़ने नौ बजे गए थे, पर थाने में ऐसा क्या हुआ की उसने जहर खा लिया.