ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / ठंड ने दी दस्तक, 14 डिग्री पर पहुंचा पटना का पारा

ठंड ने दी दस्तक, 14 डिग्री पर पहुंचा पटना का पारा

20-Nov-2019 07:59 AM

PATNA : पटना सहित पूरे बिहार में तापमान में कमी आने से ठंड का एहसास होने लगा है. राजधानी और आसपास के इलाके में मंगलवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. वहीं बुधवार की सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. 

पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया का तापमान समान्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग ने नवंबर के अंतिम सप्ताह तक राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना जतायी है. पटना सहित अन्य जिलों में  तापमान दो डिग्री तक कम होने की संभावना है.


मंगलवार को सूबे में गया सबसे सर्द रहा, गया का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री पर पहुंच गया.