खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
20-Mar-2021 07:03 PM
RANCHI : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल गुस्से में आगबबूला एक प्रेमिका ने दारोगा की वर्दी फाड़ दी. उसने थाना में ही दारोगा का कॉलर पकड़कर उसे जलील किया और वहां मौजूद उसके साथी पुलिसकर्मी तमाशा देखते रह गए.
मामला झारखंड के गोड्डा का है, जहां पथरगामा थाना में एक प्रेमिका ने क्रोध में आकर दारोगा चंदन कुमार की वर्दी फाड़ दी. पथरगामा थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि अवर निरीक्षक चंदन कुमार वर्मा से थाना परिसर में चांदनी कुमारी ने हाथापाई की. बताया जा रहा है कि महिला चांदनी कुमारी एक लड़के से बहुत प्यार करती थी. मगर उसकी शादी किसी और से हो गई. लेकिन शादी के बावजूद भी वह अपने प्रेमी से मिलती रही. कुछ दिन बाद नवविवाहित चांदनी अपने पति को छोड़कर आशिक के साथ रहने लगी. पति को यह बात नागवार गुजरी और उसने पुलिस में घटना की शिकायत कर दी.
पीड़ित पति की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. उसके बाद पुलिस ने पति के आरोपों की जांच की और जब मामला सही पाया गया तो पुलिस ने चांदनी के प्रेमी को पकड़कर उसे जेल भेज दिया, जिससे महिला बेहद प्यार करती थी और उसके साथ ही रहने लगी थी. प्रेमी के जेल भेजे जाने की सूचना जब महिला को मिली तो वह गुस्से में आगबबूला होकर सीधे थाने पहुंची और वहां बवाल काटना शुरू कर दी.
चांदनी के प्रेमी को जिस दारोगा ने गिरफ्तार किया था. महिला उसके पास पहुंच गई और उसपर चिल्लाने लगी. देखते ही देखते वह आपा खो बैठी और उसने दारोगा का कॉलर पकड़ लिया. उसने सबके सामने दारोगा को जलील किया. जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो महिला ने साथी पुलिसकर्मियों के सामने ही दारोगा चंदन कुमार की वर्दी फाड़ दी. मौके पर मौजूद दूसरे पुलिसवाले महिला का मुंह देखते रह गए और चांदनी थाना से भाग निकली. लेकिन फिर बाद में उसकी गिरफ़्तारी हो गई. महिला पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पथरगामा प्रखंड के कस्तूरिया पंचायत के बरमसिया गांव में चांदनी कुमारी की शादी गुड्डू रमानी के साथ हुई थी. लेकिन वह पति को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी, जिसकी शिकायत पति गुड्डू ने पथरगामा थाने में की थी. आरोपी चांदनी और उसके प्रेमी दोनों को जेल भेज दिया गया है.