Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
26-Mar-2022 07:37 AM
DESK : आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगने वाला है. तेल, दाल और ईंधन के बाद अब देश में दवाएं भी महंगी होने जा रही हैं. अब बुखार, संक्रमण, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा रोग और एनीमिया के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी. इसमें पैरासिटामोल, फेनोबार्बिटोन, फिनाइटोइन सोडियम, एजिथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और मेट्रोनिडाजोल जैसी दवाएं शामिल हैं. कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाएं और स्टेरॉयड भी सूची में शामिल हैं.
दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने मूल्य नियंत्रण के तहत आने वाली जरूरी या अनुसूचित दवाओं की कीमतों में अधिकतम 10.7% की बढ़ोतरी की शुक्रवार को अनुमति दे दी. इससे जरूरी दवाओं की राष्ट्रीय सूची के तहत 800 से अधिक दवाओं की कीमत अप्रैल से बढ़ जाएगी.
मूल्य नियंत्रण के तहत आने वाली इन जरूरी दवाओं की कुल फार्मा बाजार में लगभग 16% हिस्सेदारी है. नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने शुक्रवार को जारी नोटिस में कहा, यह बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनुरूप है. आर्थिक सलाहकार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के कार्यालय के डब्ल्यूपीआई आंकड़ों के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2021 के दौरान 2020 के मुकाबले डब्ल्यूपीआई 10.76607% बढ़ा है.
भारत की आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में आने वाली दवाइयों की सालाना बढ़ोतरी थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर होती है. इन आवश्यक दवाइयों को खुदरा बिक्री के अलावा सरकार के कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इस्तेमाल किया जाता है. 1 अप्रैल 2022 से दवाओं की कीमतों में इजाफा देखने को मिलने लगेगा.
इससे पहले 7 मार्च को सरकार ने बताया कि पिछले महीने यानी फरवरी में थोक महंगाई दर 13.11 फीसदी पर रही. इस तरह फरवरी, 2022 में लगातार 11वें महीने थोक महंगाई दर दोहरे अंकों में रही. जनवरी में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी और दिसंबर 2021 में 13.56 फीसदी पर रही थी.