ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

तेजस्वी से डर गई BJP, बोले RJD विधायक .... मानसिक बीमार हो गए हैं NDA के नेता, महारैली में टूटेगा रिकॉर्ड

तेजस्वी से डर गई BJP, बोले RJD विधायक .... मानसिक बीमार हो गए हैं NDA के नेता, महारैली में टूटेगा रिकॉर्ड

22-Feb-2024 10:50 AM

By First Bihar

PATNA : पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन ने महारैली करने का ऐलान किया है। जिसमें  कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।यह रैली गांधी मैदान में होने जा रही है। इसमें लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी और डी राजा भी शामिल होंगे। ऐसे में इस रैली को लेकर एनडीए के नेता तरह - तरह के आरोप लगा रहे हैं। जिसके बाद अब इन तमाम आरोप का पलटवार तेजस्वी के ख़ास विधायक ने अपने ही अंदाज में किया है। 


राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि- तेजस्वी की यात्रा और रैली को लेकर सत्ता पक्ष के नेता डर गए हैं। उन्हें लगने लगा है कि अब जनता उनके साथ नहीं है। इसलिए वो रैली को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन, यह रैली हरहाल में होकर रहेगी और इसमें पुरे बिहार से कम से कम 20 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। सत्ता दल के नेता यह 3 तारीख को अच्छी तरह से देख लेंगे कि गांधी मैदान में कैसे पुराना सब रिकॉर्ड टूटेगा और उसी दिन पता चलेगा कि तेजस्वी के यात्रा का क्या मतलब है और किस तरीके से जनमानस की भीड़ उनके साथ है। 


इसके अलावा बीते कल भाजपा के विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के तरफ तेजस्वी की यात्रा पर उठाए गए सवाल को लेकर कहा कि- वो तो खुद मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं। उनको इस बार उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है तो उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। मालूम नहीं उनको मंत्री भी बनाया जाएगा भी या नहीं। 


उधर, पूर्व मंत्री जमा खान ने  महागठबंधन की गांधी मैदान की रैली पर कहा कि जिनको रैली करना है करें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। हमारे नेता का काम बोलता है और हमारे नेता का काम बोलता है और हम आगे बढे हैं और आगे भी आगे बढ़ेंगे।