पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
25-Feb-2024 10:16 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा का दूसरा चरण 25 फरवरी से शुरू होगा। इसका समापन 28 फरवरी को होगा। दूसरे चरण में तेजस्वी यादव का 1400 किमी का रोड शो होगा। दूसरे चरण में आमसभा नहीं होकर सिर्फ रोड शो होगा। इस यात्रा की शुरुआत हाजीपुर से शुरू होगी, जो महुआ, कल्याणपुर, लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम होगा।
वहीं, 26 फरवरी को तेजस्वी यादव सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखिसराय, मुंगेर, खगड़िया,महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद इस चरण के अंतिम दिन अंतिम दिन 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर और फतुहां होते हुए तेजस्वी की पटना वापसी होगी।
तेजस्वी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने ने बताया कि इस यात्रा के पहले चरण में तेजस्वी यादव ने करीब 1100 किमी की दूरी तय की थी। इस दौरान उन्होंने 16 जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद दूसरे चरण में 1400 किमी का रोड शो होगा। उसके बाद तीसरे चरण की यात्रा निकाली जाएगी और फिर आगामी 3 मार्च को महागठबंधन की पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘जन विश्वास रैली’ होने जा रही है।
उधर, इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी घटक दलों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसमें आने का लोगों को वे निमंत्रण भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ इस यात्रा की लगातार निगरानी रख रहे हैं।इस रैली में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।