सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
06-Dec-2023 01:36 PM
By First Bihar
SHIVHAR : बिहार में महागठंधन की सरकार बने एक साल से अधिक हो गए। इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग का कमान राजद के बड़े नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कंधों पर है। लेकिन, इसके बाद भी आए दिन इस विभाग की नकामी और बदहाली की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सदर अस्पताल में पिछले एक साल से जलजमाव की समस्या नहीं हुई है और शिकायत होने के बाद भी इससे निजात मिलता हुआ नजर नहीं आता है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर के सदर अस्पताल में साल भर से जल जमाव की समस्या उत्पन्न है। यहां बिना बरसात के जल जमाव की समस्या बनी रहती है। इस जमजमाव का मुख्य वजह शौचालय की टंकी का पानी बताया जा रहा है। इसी वजह से पुरे सदर अस्पताल परिसर में हर तरफ लोगों को कठनाई पड़ती है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी हुई, लेकिन बाबजूद इसके स्वास्थ्य विभाग शिवहर इस समस्या के समाधान की दिशा में कोई प्रयास नहीं कर रहा है।
बताया जा रहा है कि, सदर अस्पताल में इस जलजमाव से इसके नजदीक में मौजूद खेती योग्य जमीन भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। इसके बाद भी कोई इसकी खबर लेने वाला नहीं है। हालांकि,कल यह मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य सलाहकार दीपक वर्मा तक पहुंचा। जसिके बाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने शिवहर सिविल सर्जन को कॉल कर तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया है।
आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव हाल ही में सदर अस्पताल में सुधार को लेकर मिशन -60 योजना की भी शुरआत की थी। जसिमें उन्होंने कहा था कि, राज्य के हरेक सदर अस्पताल को महज दो महीने के अंदर सुधार दिया जाएगा। मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़े इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। लेकिन, इसके बाबजूद इसकी बदहाली पहले की तरह की कायम है।