बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
28-Jun-2023 10:07 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में पिछले साल अगस्त महीने में महागठबंधन की सरकार बनी और इस सरकार में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपने कंधो पर लिया। जिसके बाद वो एक्शन लेते ही नजर आए। तेजस्वी ने अस्पतालों में सुधार को लेकर मिशन -60 लांच किया और कई बार खुद ही औचक निरिक्षण करने भी निकल जाते हैं। लेकिन, इसके बाद भी हालात सुधरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अस्पताल के जर्जर भवन के छत का प्लास्टर अचानक से गिर गया, जिससे दो स्वास्थ्यकर्मी बाल -बाल बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के झाझा रेफरल अस्पताल भवन के छत का प्लास्टर अचानक से गिर पड़ा। जिसमें दो कर्मी घायल होने से बाल बाल बच गए। अस्पताल में महिला बाह्य कक्ष के बाहर अस्पताल की एएनएम मंजू देवी के सर के बगल में ही छत का प्लास्टर गिरा। इसके आलावा रजिस्ट्रेशन रूम के बाहर भी छत का प्लास्टर अचानक से गिर गया। जिसमे कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मी अभिजीत कुमार बाल बाल बच गया। इसके अलावे रूम में रखे लैपटाॅप,प्रिंटर क्षतिग्रस्त होने से बच गया। जबकि प्लास्टर टूट कर गिरने से अस्पताल में मरीज सहित अस्पतालकर्मी में अफरा-तफरी मच गया।
आपको बताते चले कि, कुछ दिन पूर्व ही सिविल सर्जन भी अस्पताल का निरीक्षण करने के लिये पहुंचे थे। जिन्हें छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने अस्पताल में मरम्मती कराने की बात कही थी लेकिन सीएस के द्वारा कही गई बात आश्वासन सिर्फ बनकर रह गया। इससे पहले ही अस्पताल के छत का प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा था, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।