Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
20-Oct-2023 12:18 PM
By First Bihar
PATNA : नीतीश कुमार का बीजेपी प्रेम नहीं छलक रहा है, बल्कि छक्का-पंजा की लड़ाई चल रही है। जब-जब लालू यादव, नीतीश पर लगाम कसते हैं, तब वे कहते हैं कि मैं बीजेपी में चला जाऊंगा। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को डराने के लिए नीतीश ऐसा कह रहे हैं। लेकिन नीतीश कुमार इस बार अच्छी तरह से समझ लें कि उनके लिए भाजपा का गेट बंद है। यह बातें केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कही है।
दरअसल, जब गिरिराज सिंह ने पत्रकारों ने सवाल किया कि नीतीश कुमार का एक बार फिर बीजेपी प्रेम छलक रहा है। मोतिहारी में भाजपा के साथ अपने पुराने रिश्तों को याद किया है। उसके बाद इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि - उनके लिए पार्टी के सभी दरवाजे खिड़की बंद हैं। वे लालू यादव को डराने के लिए ये बोल रहे हैं। नीतीश कुमार पर जब-जब लालू यादव लगाम कसते हैं, तब वे कहते हैं कि मैं बीजेपी में चला जाऊंगा। गिरिराज ने कहा कि नीतीश 'मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो' कहकर लालू को डराते हैं।
इसके आगे उन्होंने कहा कि- अब नीतीश कुमार के पास बचा क्या है, बीजेपी का दरवाजा उनके लिए बंद है। अटलजी को मरे हुए कितने साल हुए, लेकिन अब जाकर वे उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि देने गए। इसी तरह लालू यादव को डराने के लिए इस साल उन्हें दीनदयाल उपाध्याय याद आए। इसलिए वो ये सबकुछ लालू जो को डराने के लिए कर रहे हैं।लालू जी नीतीश कुमार को हटाकर तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते हैं, इसलिए ऐसा हो रहा है।
इसके आलावा गिरिराज सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के सीट बंटवारे को लेकर लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है। इसी लिए नीतीश बार-बार बीजेपी में जाने की बात कह कर लालू को डरा रहे हैं। दूसरी ओर, लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव के लिए चिंतित है, कि कहीं वो आधे रास्ते में मुख्यमंत्री बनते-बनते न रह जाएं। यही सब वजह है जो ऐसा बोल रहे हैं नीतीश कुमार।
उधर, गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि यदि लालू जी कभी मिलने बुलाते हैं तो हम तो उनको यही समझाएंगे कि नीतीश कुमार को धक्का देकर बाहर कीजिए और अपने बेटे को गद्दी पर बैठाइए। नहीं तो नीतीश गद्दी देने वाले नहीं हैं। क्योंकि वे अंग्रेजों के जमाने के सत्ता परस्त हैं।