मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
24-Dec-2019 04:21 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप और बहू ऐश्वर्या राय के तलाक प्रकरण में कोर्ट ने तेजप्रताप को गुजारा भत्ता देने का आदेश जारी किया है। फैमिली कोर्ट ने गुजारा भत्ता के तौर पर 22 हजार प्रति माह की राशि तय की है। वहीं दो लाख रुपये अलग से भी तेजप्रताप को देना होगा।
पटना में फैमिली कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट नेआज ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के तहत तेजप्रताप को ऐश्वर्या राय को गुजारा भत्ता के रूप में पोषण और आवास के लिए 22 हजार रुपये प्रति महीने देना होगा।इसके अलावे तेजप्रताप को ऐश्वर्या राय को केस लड़ने के खर्च के तौर पर भी दो लाख रुपए देने होंगे।
बता दें कि शादी के कुछ ही माह के बाद लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रहने से इन्कार करते हुए उनसे तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दी थी, जिसपर पत्नी ऐश्वर्या राय के गुजारे भत्ते के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है।वहीं ऐश्वर्या राय ने अपनी सास बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पति तेजप्रताप यादव औऱ उनकी बड़ी बहन मीसा भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। कुछ दिनों पहले ही ऐश्वर्या राय ने अपनी सास राबड़ी देवी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने औऱ बाल खीच-खींचकर मारने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था।
ऐश्वर्या के खिलाफ राबड़ी देवी ने भी एक केस दर्ज कराया गया था जिसमें ऐश्वर्या द्वारा उनपर हाथ उठाने और पीटने का आरोप लगाया गया था। इस आरोप को आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने सही ठहराया था। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने भी राबड़ी देवी पर गंभीर आरोप लगाया था और कहा था कि जो अपने घर की बहू को बेइज्जत करे वो बिहार की महिलाओं की क्या इज्जत करेगी।