ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / मामा भांजे की लड़ाई मां-बहन पर आई, तेज प्रताप यादव ने साधु यादव...

मामा भांजे की लड़ाई मां-बहन पर आई, तेज प्रताप यादव ने साधु यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

11-Dec-2021 04:53 PM

PATNA : तेजस्वी और उनकी नवविवाहिता पत्नी पर मामा साधु यादव के ओछे और मर्यादाविहीन टिप्पणी से बेहद नाराज तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर ट्वीट कर अपने मामा पर हमला बोला है. इस बार तेजस्वी यादव ने भी अपने भाषा की मर्यादा तोड़ दी है. मामा-भांजे की लड़ाई अब मां बहन पर आ गई है.


कल साधु यादव ने तेजस्वी यादव और उनकी नव विवाहित पत्नी को लेकर जो टिप्पणी की थी, उसके विरोध में आज छात्र जनशक्ति परिषद् द्वारा साधु यादव का पुतला दहन किया गया. तेज प्रताप ने अपने मामा साधु यादव को हत्यारा तक कह दिया है.


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारी माँ-बहनों की इज़्ज़त को सरेआम बेइज़्ज़त करने वाले उस “कंस” को मेरा खुला निमंत्रण है कि अगर अपनी माँ का दूध पिया है तो मैदान में आके करले दो-दो हाथ. या अगर औकात है तो सामने में सीधा खड़ा होकर हीं दिखा दें!


इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया था. भोजपुरी में किये गये ट्वीट में उन्होंने लिखा है “रुकऽअ हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार..! बुढ़-बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औक़ात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो ज़रूरत नईखे..!”


गौरतलब है कि साधु यादव ने कल तेजस्वी और उनकी पत्नी को लेकर काफी ओछी बयानबाजी की थी. साधु यादव ने अपने भांजे तेजस्वी यादव और उनकी नवविवाहिता पत्नी के बारे में ऐसी ऐसी बातें कहीं थी कि उसे लिखा नहीं जा सकता. साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी ने पूरे समाज को कलंकित कर दिया है. यादव समाज इसका बहिष्कार करेगा. साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी को पूरा यादव समाज जूता मारेगा. 



साधु यादव मीडिया के सामने बोले थे-“तेजस्वी ने यादव समाज को कलंकित कर दिया. उसने जमात औऱ समाज को बदनाम कर दिया. एक लड़की के लिए उसने पूरा समाज, जमात औऱ बिहार को छोड़ दिया ये लौंडा. इसने ऐसा गलीज काम किया है जिससे मेरा ही नहीं पूरे यादव बिरादरी का सर शर्म से झुक गया है.”