हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Dec-2019 08:55 PM
PATNA : लालू के लाल और छात्र राजद के संरक्षक तेजप्रताप यादव से पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष निशांत ने मुलाकात की। इस दौरान खासी गर्मजोशी दिखी। निशांत के साथ पहुंचे समर्थकों ने लालू यादव जिंदाबाद और तेज प्रताप यादव जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।
PUSU चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर के बाद छात्र राजद के निशांत ने बाजी मारी थी। उन्हें पांचवें राउंड के बाद 2910 वोट मिले। निशांत ने छात्र लोजपा के प्रियरंजन को हराया जिन्होनें 2209 वोट हासिल किए।
PUSU चुनाव की सबसे खास बात ये है कि आरजेडी और पप्पू यादव की JACP ने जेडीयू और एबीवीपी के वर्चस्व को तोड़ दिया। पिछले साल के चुनाव में सेंट्रल पैनल पर पूरी तरह जदयू और एबीवीपी का कब्जा रहा था। छात्रसंघ जदयू ने अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी जबकि एबीवीपी ने उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद हासिल किया था। लेकिन इस बार केवल महासचिव पद पर एबीवीपी कैंडिडेट काबिज हो सकी। बाकी सभी पदों पर विरोधियों ने कब्जा जमाया ।