ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / रोड एक्सीडेंट के बाद तेजप्रताप यादव के ड्राइवर की गुंडई,ऑटो चालक को जमकर...

रोड एक्सीडेंट के बाद तेजप्रताप यादव के ड्राइवर की गुंडई,ऑटो चालक को जमकर धुना, मांगा 2 लाख का हर्जाना

14-Nov-2019 01:10 PM

VARANASI : बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राजद सुप्रीमो लालु प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बीएमडब्‍ल्‍यू कार आज वाराणसी में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई. इस दौरान कार में तेजप्रताप यादव सवार नहीं थे. हादसे के समय कार में तेजप्रताप यादव का ड्राइवर और उनके पीए स्रजन स्‍वराज मौजूद थे. इस हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए. 

खबर के मुताबिक तेज प्रताप यादव अभी वृंदावन में हैं और पटना से कार लेकर ड्राइवर उनको लाने जा रहा था. तभी रोहनिया के करनाडडी के पास ऑटो ने कार में टक्कर मार दी. जिसके बाद तेजप्रताप के ड्राइवर ने ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया और 180000 रुपये की डिमांड करने लगे. जब ऑटो चालक ने इसे देने में असमर्थता जताई तो तेजप्रताप के ड्राइवर ने उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा. 

देखिये वीडियो :


दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद कार स्‍टार्ट न होने के कारण सड़क के किनारे ही खड़ी कर दी गई. तेज प्रताप ने फोन पर अपने पीए को पुलिस थाने जाने से मना किया लेकिन मौके पर समझौता नहीं होने के कारण दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई.