हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Dec-2019 08:35 PM
PATNA : लालू परिवार में घमासान मचा हुआ है। सास-बहू का झगड़ा सड़क पर आ गया है। राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सारा समान उनके मायके भेजवा दिया है। वहीं घर में मचे घमासान से बेखबर तेजप्रताप सोशल मीडिय़ा में अपना स्टाइल झाड़ने में लगे हैं।
इंस्टाग्राम पर तेजप्रताप ने आज ही अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'यह मेरा ऐटिट्यूड नहीं है, यह मेरा स्टाइल है।' दरअसल तेजप्रताप ने किसी मॉ़ल में शापिंग करते हुए वहां से अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर अपडेट करते हुए कुछ ऐसा लिखा है जिसपर यूजर्स ने ट्रोल भी किया।
इधर ऐश्वर्या के पिता और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय को जैसे ही यह जानकारी मिली कि राबड़ी देवी ने उनकी बेटी का सारा सामान ससुराल से मायके भिजवा दिया है वह भड़क गए। आनन-फानन में गेट के बाहर निकले और राबड़ी देवी के सिक्योरिटी के लोगों को सामान वापस ले जाने को कहा ।चंद्रिका राय के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सिक्योरिटी के लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और जिस पिकअप वैन पर सामान लगा हुआ था उसे चंद्रिका राय के घर के बाहर छोड़कर ही चलते बने।
ऐश्वर्या शादी के बाद जो सामान लेकर चंद्रिका राय के घर से अपने ससुराल गई थी वह सारा सामान लालू परिवार ने वापस कर दिया है। लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है ऐसे में चंद्रिका राय ने दो टूक कह दिया है कि राबड़ी देवी ने भले ही ऐश्वर्या का सामान वापस कर दिया हो लेकिन वह इसे अपने घर में नहीं रखेंगे। चंद्रिका राय ने कहा है कि यह सारा सामान पुलिस जब करके अपने पास ले जाएं क्योंकि मामला कोर्ट में है।
वहीं इधर तेजप्रताप के ऐटिट्यूड और स्टाइल की बात पर एक यूजर ने उनको 'C ग्रेड भोजपुरी स्टार' तक कह दिया। सुदीप भंडारी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए तेजप्रताप का मजाक उड़ाया।इतना ही नहीं हर्षवर्धन नाम के एक इंस्टा यूजर ने तेजप्रताप को घर-गृहस्थी पर ध्यान देने की नसीहत दे डाली। हर्षवर्धन ने लिखा कि 'अरे घर गृहस्थी पे भी ध्यान दीजिए। खाली फोटू ही मत डालिए।' एक यूजर ने तो टिपण्णी में अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।