ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / तेजस्वी यादव आज जाएंगे दिल्ली, पिता लालू और पत्नी राजश्री के साथ मनाएंगे...

तेजस्वी यादव आज जाएंगे दिल्ली, पिता लालू और पत्नी राजश्री के साथ मनाएंगे जन्मदिन

09-Nov-2022 10:08 AM

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 33वां जन्मदिन है। पटना में मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाने के बाद अब तेजस्वी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव, पत्नी राजश्री यादव और बहन मीसा भारती दिल्ली में हैं। तेजस्वी चाहते हैं कि वे अपने ख़ास दिन को पूरे परिवार के साथ बिताएं। यही वजह है कि आज शाम में वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और अपने पिता, पत्नी के साथ-साथ अपनी बहन के साथ भी केक काटेंगे। 




डिप्टी सीएम आज 33 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी गई थी, जिसके बाद आज बिहार भर में पार्टी के नेता और उनके समर्थक केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पटना में 'हैप्पी बर्थडे तेजस्वी यादव' के पोस्टर लगाए गए हैं। इस मौके पर तेजस्वी के पूरे परिवार में उत्साह देखने को मिल रहा है। 




आपको बता दें, तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर सबसे पहले 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर ही केक कटा है। आधी रात के वक्त तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव और उनकी मां राबड़ी देवी ने उनका बर्थडे केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी। तेज प्रताप यादव ने अपने भाई को बधाई देते हुए लिखा है, हैप्पी बर्थडे ब्रदर, आई लव यू।