ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / ‘तेजस्वी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं क्या कि एक करोड़ नौकरी दे देंगे’ आरके...

‘तेजस्वी प्रधानमंत्री बनने वाले हैं क्या कि एक करोड़ नौकरी दे देंगे’ आरके सिंह का तीखा तंज- बोलने में कोई टैक्स थोड़े न लगता है

14-Apr-2024 03:03 PM

By RAKESH KUMAR

ARA : लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र जारी किए जा रहे हैं। घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर भी चल रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने एक करोड़ नौकरी देने के वादे पर आरजेडी को घेरा है।


केंद्रीय मंत्री और आरा से बीजेपी सांसद आरके सिंह ने तेजस्वी यादव के एक करोड़ नौकरी देने वाले वादे पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री बनने वाले हैं क्या? वह कैसे एक करोड़ नौकरी और 500 रुपए में सिलेंडर दे देंगे। बोलने में कोई टैक्स नहीं लगता है। आरके सिंह ने दावा किया है कि पिछली बार तो महागठबंधन को एक सीट मिल भी गई थी लेकिन इसबार उन्हें एक भी सीट नहीं मिलने जा रही है।


उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि हम लोग जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। हम लोगों ने कहा था कि धारा 370 हटा देंगे, हम लोगों ने हटा दिया। हम लोगों ने तीन तलाक को खत्म कर दिया। देश की अर्थव्यवस्था 15वें पायदान पर थी जिसको हम लोगों ने 5वें पायदान पर ला दिया और आने वाले दो सालों में हम लोग भारत की अर्थव्यस्था को तीसरे स्थान पर ले आयेंगे।