बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
12-Nov-2019 02:15 PM
PATNA: आसमान में उड़ते चार्टर्ड प्लेन में बर्थ डे का जश्न मनाकर विरोधियों का हमला झेल रहे तेजस्वी प्रसाद यादव ने यादव कार्ड खेला है. तेजस्वी ने कहा है कि दूध बेचने वाले का प्लेन में चढ़ना लोगों को पच नहीं रहा है.
ट्विटर पर तेजस्वी का जवाबी हमला
ट्विटर पर तेजस्वी ने कहा है " दूध वाला प्लेन में चढ़ चाय कैसे पी रहा, यह एक और इल्जाम हम पर आ रहा, कुछ लोगों को परेशान देख हम परेशान हो जाते है. अफ़सोस! फिर भी उन लोगों के मुर्शिद उनसे ख़ुश नहीं हो पाते है. हम सड़क पर अमरूद,भुट्टा,भूंजा और चाट भी खाते है और प्लेन में कबाब भी. लेकिन पेट दर्द किसी और को होता है."
लालू परिवार का पुराना फंडा
दरअसल किसी भी आरोप के बाद मामले को जातीय रंग देना लालू प्रसाद यादव के कुनबे का पुराना फंडा रहा है. चारा घोटाले के वक्त भी जब लालू प्रसाद यादव आरोपी बनाये गये थे तो उन्होंने इसे सामाजिक न्याय विरोधियों की साजिश बताया था. हालांकि इस दफे तेजस्वी की आलोचना इस बात के लिए ज्यादा हो रही है कि उनके पिता बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं और वे आसमान में जश्न मना रहे हैं. लेकिन तेजस्वी ने इसे जातीय मोड़ देने की कोशिश की है. दूध वाला शब्द के सहारे यादव वोटरों को मैसेज देने की कोशिश की गयी है. तेजस्वी के लगातार गायब रहने और पप्पू यादव की अति सक्रियता से यादव वोट बैंक भी खतरा मंडरा रहा है.