ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

‘तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए नीतीश से दोस्ती का ढोंग कर रहे लालू’ RJD सुप्रीमो पर कुशवाहा का अटैक

03-Sep-2023 05:49 PM

By First Bihar

BUXAR: राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस बार आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपने निशाने पर लिया है। कुशवाहा ने लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश और लालू की दोस्ती महज दिखावा है, उसके पीछे का असली मकसद तो कुछ और ही है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि लालू अपने बेटे को बिहार का सीएम बनाने के लिए नीतीश कुमार से दोस्ती का दिखावा कर रहे हैं।


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा रविवार को बक्सर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद आजकल जो नीतीश कुमार से दोस्ती करते दिख रहे हैं उसके पीछे सिर्फ और सिर्फ उनका एक ही मकसद है कि किसी तरह से वे अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना दें। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बना देना चाहते हैं क्योंकि उन्हें अच्छी तरह से पता है कि बिहार में जब विधानसभा का चुनाव होगा उस चुनाव में उनका बेटा मुख्यमंत्री बनने वाला है, इतना तय है।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि एक समय ऐसा था जब लालू प्रसाद यादव चाहते तो यादव समाज से मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे लेकिन, लालू ने उन्हें सहयोग नहीं किया। कुशवाहा ने कहा कि लालू यादव ने जब मुलायम सिंह को पीएम बनने में सहयोग नहीं किया तो वह नीतीश कुमार को कैसे पीएम बनने देंगे। लालू प्रसाद अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए यह सारा खेल कर रहे हैं। बता दें कि मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद लालू ने नीतीश कुमार का एक बार भी जिक्र नहीं किया था और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने की अपील की थी।