ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / तेजस्वी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में परिवाद दायर, गिरिराज सिंह को लेकर किया...

तेजस्वी के खिलाफ MP-MLA कोर्ट में परिवाद दायर, गिरिराज सिंह को लेकर किया था आपत्तिजनक ट्वीट

16-Aug-2022 04:45 PM

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। मुजफ्फरपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में तेजस्वी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। देवांशु किशोर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर तेजस्वी के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले पर 25 अगस्त को सुनवाई की तारीख निर्धारित की गई है।


दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आचानक पाला बदल लेने और महागठबंधन के साथ चले जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गया है। इसी दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ ट्वीट करते हुए आपत्तिजनक बात लिखी थी। हालांकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तेजस्वी के ट्वीट का जवाब दिया था।


तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘श्रीमान जी, इतना बेशर्म मत बनिए। एक फुट लंबी चोटी रखने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता, जैसे आप रखते हैं। आप लोगों की इन चिरकुट हरकतों, Edited Videos व सड़क छाप बयानों की बदौलत ही भाजपा की यह दुर्दशा है। इन बेचारों का बिहार में कोई चेहरा ही नहीं। अब तेजस्वी यादव के इस बयान के खिलाफ मुजफ्फरपुर के देवांशु किशोर ने एमपी-एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दायर किया है। 25 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई होनी है।