ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / news / तेजस्वी के लेटर पर बोले नीतीश..बाढ़ से बचाव के लिए बिहार में सबसे...

तेजस्वी के लेटर पर बोले नीतीश..बाढ़ से बचाव के लिए बिहार में सबसे ज्यादा काम हुआ, जातीय जनगणना का मुद्दा नहीं छोड़ेंगे

29-Sep-2021 05:12 PM

PATNA : जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से स्थिति स्पष्ट की है। सीएम ने कहा है कि जातीय जनगणना का मुद्दा छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। केंद्र की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में दायर किए गए हलफनामे को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि यह बात सामने आ गई है. हमने बिहार की बेहतरी के लिए जातीय जनगणना की मांग रखी थी। बैठक बुलाए जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि आगे भी हम सभी राजनीतिक दलों को लेकर पहल करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना का मुद्दा वह छोड़ने वाले नहीं है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से नीतीश कुमार को लिखे गए लेटर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ऐसे पत्रों को मीडिया के जरिए देख लेते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बाढ़ से बचाव और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर काम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के मुताबिक केंद्रीय टीम बिहार का दौरा करके वापस जा चुकी है और बिहार सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद दिया है। ना केवल बाढ़ राहत कैंपों में उन्हें सुविधाएं दी गई हैं बल्कि कोरोना की टेस्टिंग से लेकर कोरोना की वैक्सीन तक की सुविधा बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुहैया कराई गई है।


नीतीश कुमार ने कहा कि साल 2007 को छोड़कर कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि बिहार में बाढ़ को लेकर हमें केंद्र से गुहार लगानी पड़ी हो। 2007 में कोसी त्रासदी के बाद हमने तत्कालीन यूपीए सरकार से गुहार लगाई थी। उसके बाद हमें थोड़ा बहुत कुछ मिला था। नीतीश कुमार ने कहा कि अब सब कुछ प्रक्रिया के मुताबिक होता है। केंद्र की तरफ से राज्यों को मिलने वाली सहूलियतों में बाढ़ से प्रभावित इलाकों को लेकर आर्थिक मदद भी शामिल है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम किया है और केंद्र भी इसमें मदद करेगा।