ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / तेजस्वी पर जदयू प्रवक्ता ओम प्रकाश सेतु ने बोला हमला, कहा- लालू-राबड़ी ने...

तेजस्वी पर जदयू प्रवक्ता ओम प्रकाश सेतु ने बोला हमला, कहा- लालू-राबड़ी ने बिहार को लूटा

26-Dec-2019 10:26 PM

PATNA : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. राजद और जेडीयू के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं. युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने लालू परिवार के ऊपर जमकर निशाना साधा है. सेतु ने कि तेजस्वी यह बतायें कि बिहार में शासन करते हुए उनके माता-पिता ने किस ढ़ंग से कितना लूटा ? तेजस्वी बताएं कि नौवीं पास होने के बावजूद भी उन्होंने अकूत संपत्ति कैसे अर्जित कर ली. 


ओम प्रकाश सेतु ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कड़ाके की सर्दी में भी पूरे बिहार में घूम-घूम कर जल-जीवन-हरियाली पर यात्रा कर रहे हैं. बिहार में हो रहे पर्यावरण बदलाव को लेकर सीएम चिंतित हैं. सेतु ने आगे कहा कि अगर तेजस्वी यादव जैसे लोगों को बिहार की चिंता होगी तो सूबे का क्या हश्र होगा ये सब जानते हैं. 


ओम प्रकाश सेतु ने बताया कि 2005 से नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री रहते राज्य को नई दिशा में ले जाने का काम किया है. न्याय के विकास, शराबबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन जैसे सामाजिक सारोकार के लिए उन्होंने काम किया. आज सीएम जल-जीवन-हरियाली जैसे गंभीर विषय पर कमा कर रहे हैं.