ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / तेजस्वी ने लवली आनंद के लिए किया चुनाव प्रचार, बोले- महागठबंधन की सरकार...

तेजस्वी ने लवली आनंद के लिए किया चुनाव प्रचार, बोले- महागठबंधन की सरकार बनाइये, सभी जातियों को साथ लेकर चलेंगे

05-Nov-2020 03:32 PM

By Niraj Kumar

SAHARSA :  बिहार विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण का मतदान होने वाला है. तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर गुरूवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. आज से चुनाव प्रचार थम जायेगा. आखिरी दिन तेजस्वी यादव सहरसा से आरजेडी उम्मीदवार लवली आनंद के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे. उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो वह समाज में सभी जातियों के लोगों को एकसाथ लेकर चलेंगे.


सहरसा विधानसभा क्षेत्र के सौरबाजार में  राजद प्रत्याशी लवली आनंद के पक्ष में चुनावी सभा करते हुए प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि शिक्षा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौपट कर दिया है. राज्य के अंदर किसी भी सरकारी ऑफिस में बिना चढ़ावा के काम नहीं होता है. तेजस्वी ने आगे कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो दस लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी. इतना ही नहीं जीविका दीदियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाया जायेगा.


news image


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भीड़ से एक बार मौका देने की अपील करते हुये कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो सभी जाति संवर्ग को साथ लेकर चलेंगे. उन्होंने कहा कि आप एकजुट होकर गरीब की सरकार बनाई है. नीतीश-मोदी के झूठ में नहीं पड़िये. उन्होंने पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला क्या ?


तेजस्वी ने कहा की 10 नवंबर के बाद मोदी नीतीश के सरकार को भगाना है. इसीलिए संभल के वोट कीजिये. इस दौरान मंच पर उन्होंने राजद उम्मीदवार लवली आनंद को माला पहनाते हुए जनता से आशीर्वाद देने की अपील की.