पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य
22-Dec-2019 01:55 PM
By Rahul Singh
PATNA: राजद के बिहार बंद के दौरान पत्रकारों के साथ हुई गुंडागर्दी के खिलाफ आज पटना की सड़कों पर लोजपा ने प्रदर्शन किया है।
मुंह पर काली पट्टी बांधकर लोजपा के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंह कल्लू ने प्रदर्शन किया। उन्होनें सरकार से पत्रकार बंधुओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। बता दें कि शनिवार को बिहार बंद के दौरान जहां पूरे बिहार से राजद कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी की खबरें सामने आयी थी वहीं पटना के डाकबंगला चौराहे पर पत्रकारों की पिटाई कर दी गयी।
बिहार बंद के दौरान मीडियाकर्मियों पर हुए हमले में कई लोग जख्मी हो गए। उपद्रवियों ने पटना में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर दिनेश कुमार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने उनका सिर फोड़ दिया। फोटोजर्नलिस्ट मोहन शर्मा, रिपब्लिक टीवी के बिहार रीजनल एडिटर प्रकाश सिंह, रिपब्लिक भारत के वीडियो जर्नलिस्ट सूरज को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया।
पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रकाश सिंह के साथ बंद समर्थकों ने धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं कैमरामैन सूरज के साथ बदसलूकी करते हुए बंद समर्थकों ने कैमरा तोड़ दिया। एबीपी के वीडियो जर्नलिस्ट रंजीत कुमार के साथ भी डाकबंगला चौराहे पर ही मारपीट हुई। इस तरह बंद के दौरान उपद्रवियों ने पत्रकारों को निशाना बनाया।