ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / रिम्स में लालू से मुलाकात कर रहे तेजस्वी यादव, पुलिस ने झारखंड के...

रिम्स में लालू से मुलाकात कर रहे तेजस्वी यादव, पुलिस ने झारखंड के दो मंत्रियों को जाने से रोका

19-Dec-2020 03:49 PM

RANCHI:  बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार आज तेजस्वी यादव लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची पहुंचे हुए हैं. तेजस्वी यादव रिम्स में पिता से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी के पीए समेत एक अन्य शख्स मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में दिनदहाड़े अपहरण और मर्डर हो रहा हैं. सरकार पूरी तरह फेल नजर आ रही है. चुनाव के समय भी हम कहते थे कि नीतीश कुमार थक चुके हैं.

दो मंत्रियों को सुरक्षाकर्मियों ने रोका

तेजस्वी यादव के साथ झारखंड सरकार के दो मंत्री भी पहुंचे हुए थे. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनको जाने से रोक दिया. सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि सिर्फ तीन लोगों को मुलाकात करने की अनुमति है. पुलिस के रोके जाने के बाद मंत्री बादल पत्रलेख और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि दोनों सिर्फ तेजस्वी यादव के साथ में आए थे. वह लालू से मिलने नहीं जा रहे थे.


कल शाम को पहुंचे थे रांची

पिछले दो सप्ताह से बिहार से बाहर रहने के कारण विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आये तेजस्वी यादव पिता से मिलने के लिए शुक्रवार की शाम को ही रांची पहुंच गए थे. जिसके बाद आज उनकी हालचाल जाने के लिए रिम्स पहुंचे. इससे पहले जून में तेजस्वी यादव ने रांची जाकर अपने पिता से मुलाकात की थी. 6 महीने बाद वे फिर से उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं. इस बीच बिहार चुनाव हुए जिसमें तेजस्वी कम ही अंतर से मुख्यमंत्री बनते बनते रह गये. लालू यादव उन्हें आगे की सियासत का गुरूमंत्र दे सकते हैं.


जेडीयू-बीजेपी के निशाने पर थे तेजस्वी

दरअसल तेजस्वी यादव दो सप्ताह से बिहार की पॉलिटिक्स से गायब थे. किसान आंदोलन शुरू हुआ तो वे एक दिन पटना के गांधी मैदान में धरना पर बैठे थे. लेकिन फिर जब भारत बंद हुआ को तेजस्वी नजर नहीं आये. वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिख रहे थे. तेजस्वी के गायब रहने पर जेडीयू और बीजेपी ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे. हालांकि आरजेडी की ओर से ये सफाई दी जा रही थी कि तेजस्वी दिल्ली में किसान आंदोलन के समर्थन में काम कर रहे हैं. हालांकि दिल्ली से भी उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आयी थी.