ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar political news :“हिरण का चोला पहनकर भेड़िया” की तरह काम कर रही जेडीयू, राजद MLC ने कहा - जिस कंपनी का सालाना टर्नओवर 27 करोड़ उससे लिया 24 करोड़ रुपये का चंदा Bihar CAG Report : कहां खर्च हुए 92,133 करोड़? कैग रिपोर्ट ने खोला चौंकाने वाला राज; कागज़ों में नहीं मिला सबूत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन: प्रश्नकाल में सरकार से तीखे सवाल, गैर-सरकारी संकल्प पर होगी बड़ी बहस Patna land mafia : अंचल कार्यालय में चुपचाप हुआ खेल, जांच बैठी तो उड़ गए होश; अब DM ने राजस्व कर्मचारी को किया सस्पेंड Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन, जानें सदन में लास्ट डे क्या -क्या होगा; विपक्ष का रोल भी अहम Rinku Singh : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, टीम इंडिया को बड़ा झटका Patna Metro : होली के बाद पटना के इन इलाकों में दौड़ेगी पटना मेट्रो, मात्र 30 रुपये में होगा 6.2 किमी का सफर Bihar Assembly : बिहार में निजी कॉलेजों की मनमानी पर रोक: सरकार तय करेगी नामांकन से परीक्षा तक की फीस, विधानसभा में विधेयक पारित Bihar CAG Report : वाह जी वाह : बिहार में तो गजब हो रहा, नाबालिग को मिल रहा पीएम आवास; 541 आवासों में नहीं बना शौचालय Four Lane Road : होली से पहले बिहार के इस जिले के लोगों को बड़ा तोहफा, एकमी-शोभन बाईपास पर निर्माण शुरू; इन्हें मिलेगा बड़ा फायदा

तेजस्वी यादव बोले- सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो चिराग पासवान का साथ लेंगे, LJP बोली- कोई संभावना नहीं

तेजस्वी यादव बोले- सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो चिराग पासवान का साथ लेंगे, LJP बोली- कोई संभावना नहीं

19-Oct-2020 07:28 PM

PATNA : बिहार में हो रहे चुनाव के परिणाम को लेकर अभी से ही नयी संभावनाओं का खेल शुरू हो गया है. RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि चुनाव परिणाम के बाद अगर सरकार बनाने के लिए मदद की जरूरत पड़ी तो वे चिराग पासवान का भी साथ ले सकते हैं. हालांकि लोजपा ने आरजेडी से तालमेल की संभावना से इंकार कर दिया है.


चिराग के संसदीय क्षेत्र में बोले तेजस्वी
RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई में प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो वे चिराग पासवान का भी साथ ले सकते हैं. तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में खलबली मच गयी है. सवाल ये उठ रहा है कि क्या चिराग तेजस्वी के साथ जा सकते हैं.


तेजस्वी के इस बयान पर ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि बीजेपी लगातार चिराग पर हमलावर होती जा रही है. एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि चिराग खुद ही एनडीए से अलग हुए हैं. बिहार बीजेपी के नेता चिराग पासवान को वोटकटवा करार दे रहे हैं.


लोजपा का तेजस्वी के साथ जाने से इंकार
उधर लोक जनशक्ति पार्टी ने तेजस्वी या आरजेडी के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया है. लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा है कि वे चुनाव के बाद भाजपा-लोजपा सरकार बनना देखना चाहते हैं. वे किसी सूरत में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे लेकिन आरजेडी के साथ भी किसी हाल में नहीं जायेगे. अगर चुनाव बाद बीजेपी नीतीश के सिवा दूसरे को सीएम बनाने पर नहीं मानी तो वे अकेले रहना पसंद करेंगे.


बीजेपी ने नकारा तो बदल सकता है समीकरण
हालांकि जानकार ये भी बताते हैं कि अगर नीतीश कुमार के प्रेम में पड़ी बीजेपी ने चिराग को इसी तरह से नकारना जारी रखा तो चुनाव बाद नये समीकरण बन सकते हैं. लेकिन सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि चुनाव का परिणाम क्या आता है.