चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
25-Oct-2021 01:01 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. उम्मीदवारों के नामांकन के बाद सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. एनडीए, राजद और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता तारापुर और कुशेश्वरस्थान में लगातार कैंप कर रहे हैं. सोमवार की सुबह तेजस्वी यादव भी चुनाव प्रचार के लिए निकले. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला.
राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चैलेंज कर दिया. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाई रोड दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान का दौरा करना चाहिए. सीएम को सड़क मार्ग से घूमना चाहिए और देखना चाहिए कि उन्होंने कितना विकास किया है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि "मैं नीतीश कुमार को चैलेंज करता हूँ कि वह पूरा कुशेश्वरस्थान बाई रोड घूमकर दिखा दें. कुशेश्वरस्थान में तीन प्रखंड हैं. सीएम तीनों ब्लॉक में घूमकर दिखा दें. सीएम ने इतना सड़क का जाल बिछाया है. 15 साल से एनडीए की सरकार रही है. सीएम को जाकर विकास का हाल देखना चाहिए. सीएम हेलीकॉप्टर से जाते हैं. उनको रोड मार्ग से जाकर विकास का जायजा लेना चाहिए. कितना भ्रष्टाचार हुआ, उन्हें भी पता चलना चाहिए."
तेजस्वी ने कहा कि "नीतीश सरकार तारापुर से विधायक रहे मेवालाल चौधरी का सही से इलाज नहीं करा पाएं. ये उपचुनाव इसीलिए हो रहा है क्योंकि मेवालाल चौधरी अब नहीं रहें. पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. इसी तरह शशिभूषण हजारी इलाज के लिए दिल्ली चले गए थे. दोनों का सही तरीके से सरकार इलाज नहीं करा पाई. अब वोट किस मुंह से मांगेंगे. इन दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य व्यवस्था ठप है."