ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Home / news / 15 के घेरे से तेजस्वी को बाहर नहीं निकलने देना चाहता JDU, जान...

15 के घेरे से तेजस्वी को बाहर नहीं निकलने देना चाहता JDU, जान लीजिए क्या बन रहा है प्लान?

30-Sep-2021 12:44 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भले ही नीतीश सरकार को खेलने के लिए और सुखाड़ को मुद्दा बना रहे हो जातीय जनगणना को लेकर सवाल खड़े कर रहे हो लेकिन जनता दल यूनाइटेड ने तेजस्वी को खेलें रखने के लिए जबरदस्त प्लान तैयार किया है। तेजस्वी यादव को घेरने के लिए जेडीयू उन्हें काउंटर-15 का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। दरअसल तेजस्वी यादव को 15 के घेरे से बाहर नहीं निकलने देना ही जेडीयू का असल मकसद है। इसके लिए आज पार्टी के प्रवक्ताओं समेत प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं की बैठक हो रही है। 


फर्स्ट बिहार आपको जेडीयू के इस काउंटर-15 के ब्लूप्रिंट के बारे में बताने जा रहा है। दरअसल जेडीयू की रणनीति यह है कि तेजस्वी यादव और आरजेडी को आक्रामक होने से रोकने के लिए लालू-राबड़ी के शासनकाल वाले 15 साल की तस्वीर बार-बार याद दिलाई जाए। लालू-राबड़ी शासनकाल के दौरान बिहार में जो माहौल था उसकी चर्चा की जाए साथ ही साथ सरकार की विफलताओं को भी सार्वजनिक के मंचों के साथ-साथ विरोधियों को जवाब देते हुए रखा जाए। आरसीपी सिंह के जेडीयू अध्यक्ष पद से हटने और ललन सिंह के नेतृत्व संभालने के बाद ही इस काउंटर-15 मिशन के संकेत मिल गए थे। ललन सिंह ने खुद पार्टी की कमान संभालने के बाद कई दफे लालू-राबड़ी शासनकाल की याद लोगों को दिलाई है। अब जेडीयू एक तरफ जहां नीतीश कुमार के विकास के एजेंडे को सबके सामने रखेगा वहीं दूसरी तरफ लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार की बदहाल स्थिति की याद भी दिलाता रहेगा।


प्रदेश जदयू कार्यालय में हो रही इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी के सभी प्रवक्ताओं के साथ-साथ लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष और अन्य प्रमुख नेता मौजूद हैं।