ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

तेजस्वी को चुनौती देने वाले भक्त चरण दास का विरोध, कांग्रेसियों ने ही घेर लिया

तेजस्वी को चुनौती देने वाले भक्त चरण दास का विरोध, कांग्रेसियों ने ही घेर लिया

10-Oct-2021 01:40 PM

PATNA : बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास का पटना में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता भक्त चरण दास के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भक्त चरण दास पार्टी के दलालों के साथ मिलकर कांग्रेस का टिकट बेच रहे हैं.


पटना में सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ता बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को पदमुक्त करने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता इन दोनों नेताओं के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. सदाकत आश्रम के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे बिहार प्रदेश के किसान कांग्रेस के संयोजक मनोज कुमार का कहना है कि ये दोनों नेता कार्यकर्ताओं से पैसा लेकर टिकट बेचते हैं. अभी हाल ही में एक केस भी इनके ऊपर हुआ था. 


कांग्रेस के एक अन्य बुजुर्ग कार्यकर्ता का आरोप है कि पिछली बार जब भक्त चरण दस बिहार आये थे तो इनसे पैसा लिए थे. भक्त चरण दास ने पटना के मौर्य होटल में 10 लाख रुपये लेकर पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का वादा किया था. लेकिन दिल्ली जाकर वो पलट गए. अभी तक इन्होंने मेरा नाम तक किसी को लिखकर नहीं दिया. 


गौरतलब हो कि कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के ऊपर बड़ा हमला बोला है. विधानसभा चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है और आरजेडी के फैसले पर कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने फर्स्ट बिहार से एक्सक्लूसिव बातचीत में कई बड़ी बातें कही है.


भक्त चरण दास ने कहा है कि हमने आरजेडी को यह कह दिया था कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हमारा उम्मीदवार होगा और हर हाल में हम चुनाव जीतेंगे. लेकिन इसके बावजूद तेजस्वी यादव लगातार यह कहते रहे कि दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार होंगे. भक्त चरण दास ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जल्दबाजी में बिना सोचे समझे दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी. 


तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि जिस तरह काम कर रही है, उससे महागठबंधन कमजोर हो गया. राष्ट्रीय जनता दल को समझना चाहिए कि कांग्रेस को कमजोर करने से उसे ही नुकसान होगा. अगर हम विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करते हैं. तो तेजस्वी यादव की ताकत बढ़ती और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनाने की स्थिति के करीब पहुंचती. 


भक्त चरण दास ने फर्स्ट विहार से खास बातचीत में कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और हम अपने अस्तित्व को नहीं खत्म कर सकते हैं. कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस को विलीन करने का काम नहीं किया जा सकता है. यह बात तेजस्वी यादव को भी समझना चाहिए.


उन्होंने कहा कि चुनाव में अगर आमने-सामने की स्थिति हो गई है. हम टकराव के लिए तैयार हैं. भक्त चरण दास ने कहा कि अब यह भी साफ हो जाएगा कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन रहेगा या नहीं.