हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Dec-2019 03:19 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां तेजस्वी की चेतावनी के बाद पुलिस ने भी वार्निंग दे दी है. एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि अगर किसी ने बंद के दौरान उपद्रव मचाने या कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
शनिवार को राजद ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बिहार बंद बुलाया है. जिसको लेकर शुक्रवार को राजद नेता तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा था कि 'अगर पुलिस ने किसी पर बल प्रयोग किया, नीतीश कुमार ने कुछ चालाकी दिखाने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा.' इस चेतावनी के बाद पुलिस ने भी अपना जवाब दिया. एडीजी ने कहा कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा. माहौल बिगाड़ने वालों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गुरुवार को एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ वामदलों के बिहार बंद के दौरान कई जिलों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई जगहों पर बल प्रयोग किया था. पटना में भाकपा-माले, जाप और वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया था. शनिवार को तेजस्वी ने बंद बुलाया है. लेकिन उससे पहले ही अंजाम बुरा होने की बात पर विवाद शुरू हो गया है. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि अगर राजद के किसी भी कार्यकर्ता पर कहीं भी पुलिस ने लाठी चटकाई तो इसका अंजाम बुरा होगा.