ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / तेजस्वी के हेलीकॉप्टर में अचानक आई खराबी, कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों के प्रचार...

तेजस्वी के हेलीकॉप्टर में अचानक आई खराबी, कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों के प्रचार से ठीक पहले आई गड़बड़ी, अब किशनगंज में चुनावी सभा कैंसिल

17-Oct-2019 05:07 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है किशनगंज से जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में अचानक से तकनीकी खराबी आने के कारण उनके चुनावी सभा को रद्द कर दिया गया है. तेजस्वी चुनाव प्रचार करने किशनगंज नहीं पहुंच रहे हैं. बुधवार को भी तेजस्वी के हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण राजद नेता समस्तीपुर चुनावी सभा में शामिल नहीं हो पाए थे. 


किशनगंज में कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में तेजस्वी चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे. लेकिन उनका यह दौरा रद्द हो गया है. समस्तीपुर में भी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ अशोक कुमार के लिए सभा करने वाले थे. लेकिन कल भी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था. 


समस्तीपुर जिले के सिंघिया गांव में तेजस्वी का कार्यक्रम था. जहां पुरुषों के आलावा तेजस्वी को देखने और सुनने कई महिलाएं भी पहुंची थीं. कार्यक्रम रद्द किये जाने के बाद उनमें काफी आक्रोश दिखा था. गुरूवार को भी अब हेलीकॉप्टर ख़राब होने के कारण किशनगंज का भी दौरा रद्द कर दिया गया.