ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / तेजस्वी का नीतीश पर तंज- बिहार को 'समाज सुधार' से अधिक 'व्यवस्था सुधार'...

तेजस्वी का नीतीश पर तंज- बिहार को 'समाज सुधार' से अधिक 'व्यवस्था सुधार' यात्रा की आवश्यकता है

22-Dec-2021 07:59 AM

PATNA : काफी लंबे समय से सोशल मीडिया से दूर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर एक्टिव हो गये हैं. उन्होंने आज सुबह सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार अभियान को लेकर तंज कसा है. आज से नीतीश कुमार अपनी समाज सुधार अभियान पर निकलने वाले हैं. तेजस्वी यादव ने उसपर ही निशाना साधा है कि समाज नहीं पहले व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है.


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार के 16 वर्ष के शासन पर भी सवाल उठा दिया है. उन्होंने लिखा है कि 16 वर्षों के आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश जी, बिहार को 'समाज सुधार' से अधिक 'व्यवस्था सुधार' यात्रा की आवश्यकता है क्योंकि व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिकांश सामाजिक समस्याएँ स्वतः दूर हो जाएंगी. प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है. मानिए, आपका “SYSTEM” पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है.


news image


तेजस्वी यादव ने आगे लिखा- मुख्यमंत्री जी, क्या बिहार की बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएँ नहीं है? आप इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते?


बता दें कि आज CM नीतीश कुमार जिलों की यात्रा पर निकलने वालें हैं. इस यात्रा का नाम समाज सुधार अभियान है. बता दें पहले इस यात्रा का नाम 'समाज सुधार यात्रा' था जिसे बाद में बदल दिया गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत आज मोतिहारी से होने जा रही है. जिसका समापन 15  जनवरी को पटना में होगा. इस अभियान के दौरान नीतीश जनसभा को भी संबोधित करेंगे.  


तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट के माध्यम से बिहार में बढ़ते अपराध, शराबबंदी कानून की असफलता, सिस्टम की खामियों पर तीखा व्यंग्य किया है. आखिर जब बिहार में 16 साल से नीतीश कुमार की सरकार है तो फिर उन्हें सुधार अभियान जैसी यात्रायें क्यों करनी पड़ रही है. तेजस्वी ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि अगर व्यवस्था सुधार लीजिये तो समाज भी स्वतः सुधर जायेगा.