बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
30-Sep-2021 08:09 AM
PATNA : बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा और उस पर नई सियासत पर देखने को मिल रही है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी की तरफ से लिखे गए पत्र को लेकर कल यानी बुधवार को जो टिप्पणी की थी इसके बाद तेजस्वी ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र की प्राप्ति रसीद यानी एक्नॉलेजमेंट वाला पेज साझा किया है। तेजस्वी ने अपने ट्विटर पर इसे शेयर करते हुए कहा है कि अब मुख्यमंत्री सचिवालय भी थक चुका है तभी तो नेता प्रतिपक्ष के पत्र को मुख्यमंत्री के बाद से नहीं भेजता।
तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर लिखा है... लगता है मुख्यमंत्री जी ही नहीं बल्कि संपूर्ण मुख्यमंत्री सचिवालय भी थक चुका है जो नेता विरोधी दल के पत्र को भी अग्रेतर कार्रवाई के लिए CM को प्रेषित नहीं करते। दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में पत्र प्राप्ति की पावती सबके साथ सांझा कर रहा हूँ। एक प्रदेश के मुख्यमंत्री इतने अनजान, भ्रमित और अंधकार में कैसे रह सकते है कि नेता प्रतिपक्ष के जन सरोकार से जुड़े अति महत्वपूर्ण पत्र के बारे में सार्वजनिक रूप से कहते है कि उन्हें पत्र नहीं मिला? CM सचिवालय से दोपहर 12:15 बजे प्राप्त पत्र की Acknowledgment receipt आपके सामने है। मुख्यमंत्री जी, सर्वप्रथम अपने कार्यालय और सचिवालय की व्यवस्था को सुधारिए।

इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को तेजस्वी के लेटर को लेकर टिप्पणी की थी किसने कहा था कि “हमको नहीं पता. मुझे पत्र लिखते ही कहां है वो तो मीडिया में ही आता है. हमको तो पत्रवा लिखेंगे तब न हम पढेंगे जी.” मुख्यमंत्री ने कहा-हम हाथ जोड़ कर कह रहे हैं. आप जब लेटर लिखियेगा हमको, तभी हम पढते हैं. अब ऐसे कहीं भेज दीजियेगा तो उसको हम कैसे पढ़ेंगे. हां, मीडिया में आ ही जाता है तो देख ही लेते हैं. नीतीश ने कहा कि तेजस्वी मीडिया के लिए पत्र लिखते हैं. हम आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कई पत्र लिखा है. तेजस्वी इसकी जानकारी खुद देते रहे हैं.