बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
10-Oct-2021 07:33 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार के बीच चल रहे घमासान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पटना पहुंची है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच बढ़ती हुई दूरी को पाटने के लिए राबड़ी देवी आज अरसे बाद पटना पहुंची। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जमानत पर रिहा होने के बाद से राबड़ी देवी लगातार दिल्ली में ही रही है। लेकिन आज पहली बार तकरीबन 7:00 बजे वह पटना पहुंची।
पटना पहुंचने के बाद राबड़ी देवी अपने बेटे तेजप्रताप यादव के आवास भी गई लेकिन तेज प्रताप अपने सरकारी आवास पर मौजूद नहीं थे। लिहाजा राबड़ी देवी बैरंग अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गई। राबड़ी देवी फिलहाल एक दो दिनों तक के पटना में रुकेंगीं। सूत्रों की मानें तो उनका मकसद तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच मौजूदा विवाद को खत्म कर आना है।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि लालू जी का स्वास्थ फिलहाल ठीक है। वही तेज-तेजस्वी के विवाद पर कहा कि बीजेपी और जदयू में लड़ाई चल रहा है हमलोगों के घर में लगाई नहीं है। वही विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि दोनों सीट आरजेडी ही जीतेंगी।