ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; मृतक में एक महिला भी शामिल

23-Aug-2024 01:01 PM

By First Bihar

SARAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसों में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।  


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा में एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से बाइक सवार सहित सड़क किनारे खड़ी महिला से हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के पास एनएच 722 की बताई जा रही है। इस घटना के बाद छपरा मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग सड़क पर आकर हंगामा कर रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि, मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरा मुसेहरी गांव निवासी शंकर महतो के 25 वर्षीय पुत्र झरी लाल महतो के रूप में हुई है। वहीं मृत महिला की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी नारायण राय की 65 वर्षीय पत्नी जलेबा देवी के रूप में हुई है। घटना की सुचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। 


उधर, पुलिस का कहना है कि भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के पास बेकाबू ऑटो की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत का मामला सामने आया है। दोनो व्यक्तियों की शव की पहचान कर ली गई है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। टक्कर मारने वाले ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है। इस घटना के ऑटो चालक फरार है।