ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-Dec-2022 11:13 AM
SIWAN : बिहार में रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं ने कहीं से गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटना में कोई न कोई शिकार हो रहा है। कई बार तो यह सड़क दुर्घटना मौत की वजह भी बन जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के सिवान में निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सीवान में सीवान–पटना मुख्य मार्ग पर स्थित महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के समीप का है। जिसमें बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना में मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पोखरा गांव निवासी धनंजय पांडे का 30 वर्षीय पुत्र प्रिंस पांडे के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान गांव के ही अखिलेश मिश्रा का 25 वर्षीय पुत्र साहिल मिश्रा के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि,दोनों बाइक सवार युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही ये लोग अफराध मोड़ के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार में आ रही बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन दोनों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा दोनों को आनन- फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रिंस पांडे को मृत घोषित कर दिया।
इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच हुआ है। वहीं, सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि, उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना के बारे में जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि, इस घटना के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गए।