Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
09-Mar-2021 08:41 AM
WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बिहार के बेतिया से है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की स्पॉट डेथ हो गई. घटना बेतिया-लौरिया पथ के बनकटवा स्कूल के पास की है.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह तीनों शवों को कार के अंदर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक युवक की पहचान नौतन के रहने वाले दीपक कुमार, हरसिद्धी निवासी हरसिद्धी निवासी के रुप में की गई है. वहीं एक अन्य युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है तेज रफ्तार एक कार लौरिया की तरफ से बेतिया की ओर आ रही थी, इसी बीच बनकटवा स्कूल के पास अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर के ट्राली में जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का ट्राली भी पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शव को गाड़ी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को सूचना दी जा रही है. वहीं अभी पता नहीं चल पा रहा है कि युवक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे.