मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन
20-May-2021 01:33 PM
PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के इस दौर में लोगों की मदद के लिए लालू के बड़े लाल और हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव आगे आये हैं. उन्होंने अपने विधायक फंड से 2 करोड़ रुपये संक्रमित लोगों के इलाज के बंदोबस्त के लिए बिहार सरकार द्वारा गठित ‘कोविड कोष’ में आवंटित किया है. तेज प्रताप ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है.
तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा है- आज अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर में जीवन रक्षक स्वास्थ्य उपकरण खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपए आवंटित किया. उन्होंने लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायकों को आवंटित राशि में से 2 करोड़ रुपए राज्य सरकार के निर्णय अनुसार स्वास्थ विभाग, बिहार, पटना द्वारा गठित 'कोविड कोष' में आवंटित किया गया है. उक्त दो करोड़ की राशि से कोविड मरीजों की समुचित चिकित्सा के लिए मेरे विधानसभा क्षेत्र (140- हसनपुर) के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (हसनपुर), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (बिथान) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सिंघिया) में जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण नियमानुसार क्रय कर अतिशीघ्र आपूर्ति की जाए.
आपको बता दें कि बीते 3 मई को ही बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने इस बाबत पत्र निकाला था. विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की ओऱ से जारी किये गये पत्र में कहा गया था कि कोरोना महामारी की बिहार में रोकथाम औऱ इससे संक्रमित लोगों के इलाज के बंदोबस्त के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि विधायक-विधानपार्षद फंड से पैसे लिये जायें. अब उनके फंड से दो-दो करोड़ रूपये की राशि ली जायेगी जिसे स्वास्थ्य विभाग के कोरोना उन्मूलन कोष में जमा किया जायेगा.