ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / Team India के लिए बुरी खबर : जस्सी का एक्शन बनी मुसीबत, खतरे...

Team India के लिए बुरी खबर : जस्सी का एक्शन बनी मुसीबत, खतरे में करियर !

28-Nov-2019 06:33 PM

DESK : टीम इंडिया के सुपर-डुपर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सफलता का मुख्य कारण ही उनके करियर के लिए खतरा साबित हो सकता है। बुमराह को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में अगर सफलता मिली है तो उसकी अहम वजह है उनका एक्शन। मगर विशेषज्ञों की माने तो जस्सी का यही एक्शन ही मुसीबत बन रहा है या उनके करियर को छोटा कर रहा है।

टीम इंडिया के फॉर्मर कैप्टन कपिल देव का मानना है कि बुमराह का गेंदबाजी एक्शन चोट को आमंत्रित करता है। एक स्पोर्ट्स चैनल को दिए इंटरव्यू में कपिल देव ने कहा कि भारत का यह तेज गेंदबाज 140 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नियमित गेंद फेंकता है, लेकिन किसी तेज गेंदबाज का लंबा रनअप नहीं लेना चोट को आमंत्रित करना है।

दरअसल, बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनके पैर और कमर के निचले हिस्से पर अधिक दबाव डालता है और यह भी भविष्यवाणी की थी कि वह अक्सर चोटिल हो सकते हैं। कपिल देव ने कहा कि अगर गेंदबाजी तकनीकी है तो इसका भी ज्यादा प्रभाव पड़ता है।

गौरतलब है  कि वर्ल्ड कप के बाद बुमराह सिर्फ तीन मैचों में ही मैदान पर उतरे हैं। एक बार वेस्टइंडीज ए के खिलाफ और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वह मैदान पर उतरे थे। बुमराह फिलहाल चोट से उभर चुके हैं और अपने रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं।