ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / टीम इंडिया का होली धमाका, तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज पर...

टीम इंडिया का होली धमाका, तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज पर जमाया कब्जा

29-Mar-2021 07:07 AM

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम में होली के मौके पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने वाली टीम इंडिया ने अब वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है। पुणे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने शिरीष पर 2-1 से कब्जा कर लिया। 


तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 48.2 ओवरों में 329 रनों पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड को जीत के लिए 330 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 322 रन ही बना पाई। इस तरह भारतीय टीम ने 7 रनों से इस मैच में जीत हासिल कर ली। 


तीसरे वनडे में 95 रनों की पारी खेलने वाले सैम कुरेन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं सीरीज में 219 रन जुटाने वाले इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो मैन ऑफ द सीरीज के हकदार बने। भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया था जबकि T20 सीरीज 3-2 से जीती थी। टीम इंडिया की तरफ से दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत ही खराब रही। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने पहले ही ओवर में जेसन रॉय को चलता कर दिया इसके बाद भुवनेश्वर ने जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। 28 रन पर इंग्लैंड टीम के 2 विकेट गिर चुके थे हालांकि बेन स्टोक ने 35 रनों की पारी खेलते हुए जीत की उम्मीद जताई लेकिन वह भी इंग्लैंड टीम को सफलता नहीं दिलवा पाए। 


इंग्लैंड की तरफ से डेबिट मिलान में 50 रन और लियाम में 36 रन की पारी खेली। भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया की तरफ से 3 विकेट झटके। 200 रन पर इंग्लैंड टीम के 7 विकेट गिर चुके थे लेकिन सैम कुरेन ने 95 रन की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड टीम को लड़ाई में बनाए रखा। इससे पहले भारतीय टीम की तरफ से ऋषभ पंत ने 78 और हार्दिक पांड्या ने 64 रन बनाए शिखर धवन ने भी टीम इंडिया के लिए 67 रन बनाए। कुणाल पांड्या ने 25 और शार्दुल ठाकुर ने 30 रन की पारी खेली। हालांकि फाइनल मुकाबले में कप्तान विराट कोहली केवल 7 रन ही बना पाए जबकि रोहित शर्मा ने 37 रन की पारी खेली।