Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख
09-Nov-2019 05:19 PM
PATNA : टीचर और स्टूडेंट की एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है. जिसे जानने के बाद आज हर कोई हैरान है. प्रेम लीला में खोये शादीशुदा शिक्षक ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी रचा ली. प्रेमिका बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है. प्रेमिका का कहना है कि 'पुलिस की नौकरी जाये तो जाये लेकिन वह अपने पति के साथ ही रहेगी.' पटना महिला आयोग में शिकायत के बाद मामला सबके सामने आया.
महिला आयोग ने दिया सुलह करने का समय
दरअसल घटना सीतामढ़ी जिले की है. महिला आयोग पहुंची पिंकी कुमारी ने अपने पति सुरेश कुमार पर दूसरी महिला नीलू भारती से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है. उसने न्याय की गुहार लगाई है. दोनों पत्नियों पिंकी और नीलू ने सुरेश कुमार पर अपना दावा पेश किया है. आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुलह के लिए 2 महीने का समय दिया है. पति सुरेश कुमार ने आयोग में सुनवाई के दौरान दोनों पत्नियों को साथ रखने पर हामी भरी है.
पति को किसी के साथ नहीं बांटना चाहती पहली पत्नी
सुरेश की पहली पत्नी का कहना है कि दूसरी पत्नी के फेर में पड़कर उसका पति मारपीट करता है. उसने बताया कि उन दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. पिंकी कुमारी ने सुरेश कुमार पर दावा करते हुए कहा है कि वह अपने पति को किसी के साथ बांटना नहीं चाहती है.
'पुलिस की नौकरी जाये तो जाये लेकिन इन्हीं के साथ रहूंगी'
इधर, सुरेश कुमार की दूसरी पत्नी नीलू भारती ने भी आयोग में अपनी बात रखी. नीलू ने बताया कि 5 साल पहले सुरेश ने उसे ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था. इस दौरान नीलू को सुरेश से प्रेम हो गया. दोनों ने 2014 में सहरसा के एक मंदिर में लव मैरिज कर ली. इसके बाद 2015 में नीलू को बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई. अभी वह हाजीपुर में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है. नीलू ने कहा कि उसे सुरेश और पिंकी की शादी के बारे में पहले से जानकारी थी, फिर भी उसने शादी की. वह किसी भी सूरत में सुरेश को नहीं छोड़ना चाहती है. उसका कहना है कि 'पुलिस की नौकरी जाये तो जाये लेकिन वह सुरेश को नहीं छोड़ेगी.'
सुरेश को चाहिए दोनों पत्नी
इस मामले में रोचक मोड़ तो तब आया. जब ट्यूशन टीचर सुरेश दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की बात कही. सुरेश ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण वह ट्यूशन पढ़ाता है. नीलू के सरकारी नौकरी लग जाने के बाद पैसों की तंगी दूर हो गई, जिसकी वजह से उसने शादी की. दोनों पत्नियों के बीच विवाद को लेकर जब सुरेश से सवाल किया गया तो उसने कहा कि अगर दोनों महिलाएं मान जाए, तो वह पिंकी और नीलू को एक साथ रखने को तैयार है.
