ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Dec-2022 03:55 PM
PATNA : अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सेना के साथ झड़प पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि चीन लेह-लद्दाख में गांव बसा रहा है लेकिन केंद्र सरकार इसपर ध्यान नहीं दे रही है। ये एक ऐसा मामला है जिसे गंभीरता से लेने की जरुरत है। उन्होंने भारतीय सैनिकों की जमकर तारीफ़ की। तेजस्वी ने कहा कि हमें हमारे सैनिकों पर भरोसा है।
दरअसल, आज से बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई है। इससे पहले महागठबंधन विधायक दल की बैठक भी हुई जिसके बाद तेजस्वी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीन के बीच झड़प को लेकर केंद्र सरकार को गंभीर होने की जरुरत है। तेजस्वी ने कहा इंडियन आर्मी है तो हमलोग लोगों को पूरा भरोसा है कि हमारी सीमा सेफ रहेगी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि शीतकालीन सत्र 5 दिन तक चलेगा। चार दिन और बाकी है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक लाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा से रोज़गार और नौकरी को प्राथमिकता दी है। आगे भी नियुक्ति पत्र बाटेंगे।