ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Home / news / डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे तारकिशोर प्रसाद, चाची...

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे तारकिशोर प्रसाद, चाची के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

05-Jan-2021 07:55 AM

By neeraj kumar

SAHARSA : बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार  तारकिशोर प्रसाद अपने पैतृक गांव पहुंचे. जहां पहुंच वह अपनी चाची के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. डिप्टी सीएम निर्धारित समय पर हवाई मार्ग से पटना से सलखुआ पहुंचे. इस दौरान डिप्टी सीएम ने पार्टी नेताओं व अधिकारियों से मिले भी.  

दरअसल बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद तारकिशोर प्रसाद पहली बार चाची के निधन पर अपने पैतृक गांव सलखुआ पहुंचे चाची शांति देवी के अंत्येष्टि कार्यक्रम में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव का उनपर ऋण है और इस इलाके का समुचित विकास कर उसे चुकाउंगा.  इसी धरती पर जन्म लिया और प्रारंभिक पढ़ाई की, आज मौका मिला है तो जन्मभूमि समेत सहरसा नगर व जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा.

सहरसा को नगर निगम नहीं बनाए जाने के सवाल पर कहा कि इस मामले में अब भी कार्रवाई चल रही है. 31 दिसंबर तक सांख्यिकी विभाग को रिपोर्ट देना था. वैसे सहरसा नगर की आबादी निगम के लिए पर्याप्त नहीं थी, जिस कारण नहीं बना. बावजूद सहरसा नगर के विकास के लिए सभी कार्य किये जाएंगे.