ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, अब बाल और दाढ़ी बनवाने पर बैन, सैलून में गाना बजाने पर भी रोक

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, अब बाल और दाढ़ी बनवाने पर बैन, सैलून में गाना बजाने पर भी रोक

27-Sep-2021 04:14 PM

DESK: अफगानिस्तान में तालिबान ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। तालिबानी हुकूमत अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में लोगों के हजामत बनाने और सैलून में गाना बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस तालिबानी निर्देश को सैलून के बाहर चिपकाया गया है। तालिबान ने स्टाइलिश हेयर स्टाइल और फैशन के लिए तरह-तरह की दाढ़ी रखने से मना किया है। लोगों के दाढ़ी बनवाने या ट्रिम कराने पर भी बैन लगा दिया है। 


अफगानिस्तान में तालिबान का कट्‌टरपंथी शासन जारी है। तालिबान ने एक नया फरमान जारी कर दिया है। इसके तहत बाल और दाढ़ी बनवाने पर बैन लगाया है साथ ही सैलून में गाना बजाने पर भी रोक लगा दी है। तालिबान की एक चिट्‌ठी का जिक्र करते हुए फ्रंटियर पोस्ट ने बताया कि इस्लामिक ओरिएंटेशन मंत्रालय के अधिकारियों ने हेलमंद की राजधानी लश्कर गाह में पुरुषों के हेयर सैलून के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में तालिबान ने बालों को स्टाइल न करने और दाढ़ी शेव न करने की सलाह दी है।


 यही नहीं तालिबान ने सैलून के अंदर गाना बजाने पर भी रोक लगा दिया है। तालिबान के इस फरमान को सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। अपने 20 साल पुराने तौर-तरीकों पर तालिबान फिर लौट आया है। 1996-2001 में शासन के दौरान तालिबान ने शरिया कानून के तहत जो दकियानूसी नीतियां लागू की थीं उन्हें फिर से लोगों पर थोपने का फरमान जारी कर रहा है। 


तालिबान के इस फरमान से अफगानिस्तान के लोग अब हजामत कराने से परहेज कर रहे हैं। वहीं हजामत करने वाले लोगों के सामने भी बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। अब उनके समक्ष सैलून को बंद करने के सिवाय कुछ भी रास्ता नहीं बचा है। जब लोग हजामत बनाने ही नहीं आएंगे तब वे सैलून खोलकर क्या करेंगे। हजामत कर अपना और अपने परिवार का भरन पोषण करने वालों के सामने अब रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है।