कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद
17-Oct-2021 09:38 AM
DESK : आईपीएल 2021 के सफल समापन के बाद आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है. पांच साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है. पहला मुकाबला ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा. पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा होगा. वहीं दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. फाइनल 14 नवंबर को होगा.
वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन ओमान और UAE में किया जा रहा है, लेकिन इसका होस्ट भारत और BCCI होगा. पहले भारत में ही इसका आयोजन होना था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे UAE और ओमान में शिफ्ट कर दिया गया. इस बार ट्राफी के प्रबल जीतने के दावेदारों में भारत, इंग्लैंड और वेस्टइडीज की टीमें शामिल हैं. पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में DRS का प्रयोग किया जाएगा. हर टीम को DRS के दो मौके दिए जाएंगे. 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में इसका प्रयोग नहीं किया गया था.
यूएई सुपर-12 चरण के मैचों की मेजबानी करेगा और नाकआउट मुकाबले दुबई, शारजाह और अबूधाबी में 70 प्रतिशत दर्शकों की क्षमता के साथ होंगे. इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पहला दौर क्वालिफाइंग राउंड का है. इसमें 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें मुख्य ग्रुप स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी.
भारतीय टीम के लिए विराट कोहली इस विश्व कप में टी-20 में आखिरी बार कप्तानी करेंगे और उसके बाद वह इस प्रारूप से कप्तानी को छोड़ देंगे. उनकी कोशिश रहेगी कि वह पहली बार कोई आइसीसी की ट्राफी अपने नाम हासिल करें. इसके साथ ही टीम अपने कोच रवि शास्त्री को भी यादगार विदाई देना चाहेगी जो उनका यह भारतीय कोच के रहते आखिरी कार्यकाल है. इस बार भारतीय टीम के साथ महेंद्र सिंह धौनी भी मेंटर के तौर पर रहेंगे.
कब-कब होंगे इंडिया के मैच ?
इस बार वर्ल्ड कप में विजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़) का इनाम दिया जाएगा. वहीं रनर्स-अप टीम को 8 लाख डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपए) की रकम मिलेगी. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 4 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.