ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / टी20 वर्ल्ड कप : जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते में भरकर...

टी20 वर्ल्ड कप : जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जूते में भरकर पी बीयर, अनोखे तरीके से मनाया जश्न

15-Nov-2021 09:39 AM

DESK : टी20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 वर्ल्ड चैम्पियन बन गया है. ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी के साथ करोड़ों रुपये भी इनाम में मिले हैं. वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 12 करोड़ रुपये मिले हैं. फाइनल में हार के बावजूद न्यूजीलैंड टीम पर भी पैसों की बारिश हुई है. 


news image


इस जीत के बाद खिलाड़ियों को जश्न में डूबना स्वभाविक था. कंगारू टीम के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और मेडल लेने के बाद ड्रेसिंग रूम में ही बीयर की बोतलें खोल लीं और मस्ती से नाच गाने के जश्न में डूब गए. इस दौरान खिलाड़ी जूते में बीयर भरकर भी पीते नजर आए. जश्न का यह ढंग बेहद निराला है और इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. 


news image




आईसीसी ने अपने टि्वटर और इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो अपलोड किया है, जहां लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बीयर पीते और जश्न मनाते दिख रहे हैं. इस दौरान Matthew Wade अपने बाएं पैर का जूता बाहर निकालते हैं और उसमें बीयर की केन उड़ेलते हैं और जूते से ही वह बीयर का घूंट भरकर पी जाते हैं. 






इसके बाद मार्कस स्टोइनिस इस जूते को उनसे ले लेते हैं और फिर वह भी अपनी बीयर उसमें डालकर उसे पीते हैं. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में खिलाड़ी म्यूजिक की धुन पर थिरकते नजर भी आए.



news image


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. वह टी20 के विश्व खिताब को जीतने वाला छठा देश बन गया. उससे पहले भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और इंग्लैंड ने इस खिताब पर कब्जा किया था. डेविड वॉर्नर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया जबकि मार्श फाइनल में मैन ऑफ द मैच चुने गए. मिचेल मार्श और डेविड वाॅर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की बेहतरीन साझेदारी भी की.


news image